वृद्ध पर जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश
सोजत | सोजतरोडथाना क्षेत्र के खारिया सोढ़ा गांव में तीन लोगों ने मिलकर एक वृद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस के अनुसार खारिया सोढ़ा गांव निवासी रामसिंह पुत्र कुंदनसिंह राजपूत गत रविवार को गांव में टंकी पर पानी भर रहे थे। इस दौरान उम्मेदसिंह, स्वरूपसिंह ईश्वरसिंह पूर्व नियोजित तरीके से वहां पहुंचे और रामसिंह पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आरोपी रामसिंह की जमीन हथियाना चाहते हैं। जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने पूर्व में भी रामसिंह से झगड़ा किया था।