सोजत | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में अब अंग्रेजी माध्यम से भी मिलेगा प्रवेश.
सोजत में विज्ञान संकाय में अंग्रेजी माध्यम से भी मिलेगा प्रवेश
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में नये सत्र से विज्ञान संकाय में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को हिन्दी माध्यम के साथ अंग्रेजी माध्यम के लिए भी प्रवेश दिया जायेगा प्रधानाचार्य भारतसिंह लखावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में नवीन सत्र 2018 – 19 में सभी संकाय के साथ कक्षा 9 से 12 तक सभी कक्षाओं में छात्राओं को भी प्रवेश दिया जायेगा, इसके अलावा विज्ञान संकाय में हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में भी प्रवेश मिलेगा, इसके साथ कृषि संकाय में प्रवेश लेनी वाली छात्राओं को पांच हजार रुपए प्रतिवर्ष विशिष्ट छात्रवृति दी जायेगी।
प्रवेशोत्सव के दूसरे चरण में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें शुभ मुहूर्त में अध्ययन के लिए प्रवेश दिया गया। इससे पूर्व सत्र 2017 – 18 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बाद में अतिथियों द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का बहुमान किया गया।