सोजत में मरूधर केसरी शताब्दी समारोह की तैयारियां शुरू

सोजत में मरूधर केसरी शताब्दी समारोह की तैयारियां शुरू

सोजत | जैन संघ के मगराज धोका ने कहा कि मरूधर केसरी शताब्दी समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस मौके पर उप प्रवर्तक सुकनमुनि मसा ने कहा कि जीव को कई प्रकार के कर्म घेरे रहते हैं। इन कर्मों में सर्वोपरि कर्म मोहनीय है। ये कर्म व्यक्ति को आराधना करने से रोकते हैं। ऐसे कर्मों को काटने के लिए जैन मुनियों ने तप आेर संयम को धारण करने की आवश्यकता बताई है। इसलिए जब भी समय मिले तो धर्म-कर्म की आेर जाए।

post a comment