पूर्व पालिकाध्यक्ष टांक बोले-बेसहारा मवेशियों से मुक्ति दिलाओ साहब
कलेक्टरसुधीर कुमार शर्मा शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर सवा तीन बजे सोजत पहुंचे। जहां वे सर्व प्रथम पंचायत समिति पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अटल सेवा केंद्र में संचालित मनरेगा कार्यालयों के साथ ई-मित्र कियोस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मनरेगा कार्यों का फीडबैक लिया। इसके बाद वे सीधे विकास अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता गिरवरसिंह राठौड़, एसडीएम मुकेश चौधरी, बीडीआे तनुराम राठौड़ ने उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बीडीआे ऑफिस में ही अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था को जानने के लिए बीईईआे नाहरसिंह राठौड़ को भी कार्यालय में बुला लिया।
कलेक्टरने पूछी कैदियों की समस्याएं : यहांसे कलेक्टर शर्मा सीधे उपकारागृह पहुंचे, जहां सहायक जेलर तेजसिंह चंपावत द्वारा उनकी अगुवानी की गई तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद वे सीधे जेल के अंदर पहुंचे, जहां उन्होने करीब 15 मिनट तक कैदियों से उनकी समस्याएं पूछी जेल की सुरक्षा व्यवस्थाआें का जायजा लिया। इसके बाद कलेक्टर अधिकारियों के साथ तहसील कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले लॉक में बंद पड़े स्टाम्प के रिकाॅर्ड को देखा और तहसीलदार सत्यनारायण वर्मा से इस संबंध में चर्चा की।
कलेक्टर सोजत पुलिस थाने पहुंचे। यहां पर सीआई सवाईसिंह सोढ़ा ने उनकी अगुवानी की। उन्होंने मालखाने के साथ मुकदमों की पेंडेंसी पर भी पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके अलावा शहर की शांति कानून व्यवस्था को मजबूत रखने की निर्देश भी दिए।
कच्ची बस्ती के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
निरीक्षणकार्यक्रम के तहत कलेक्टर शर्मा नगर पालिका पहुंचे। पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान कच्ची बस्ती के लोगों ने पिछले लम्बे समय से नहीं मिल रहे पट्टों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने पट्टे नहीं देने की बात पर अधिशाषी अधिकारी सोम मिश्रा से वार्ता की। इसके बाद पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहनलाल टांक, पार्षद गजेंद्र सोनी ने शहर में घूम रहे बेसहारा मवेशियों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने बीपीएल आवासहीनों के शेष भूखंडों के आवंटन की मांग की।