सोजत उपकारागृह का निरीक्षण जिलाएवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर व्यास अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. शरद.

सोजत उपकारागृह का निरीक्षण जिलाएवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर व्यास अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. शरद.

सोजत | जिलाएवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर व्यास अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. शरद कुमार ने मंगलवार को सोजत जेल का निरीक्षण कर बंदियों से संपर्क सभा के माध्यम से हालचाल जाने।

दोनों न्यायधीश करीब सवा घंटे तक जेल में ही रहे और बंदियों की समस्याओं को लेकर लम्बी वार्ता की। उन्होंने जेल में भोजन व्यवस्था रखरखाव,चिकित्सा व्यवस्था,साफ सफाई,का भी बारीकी से अवलोकन किया। इसके बाद वे कार्यालय में पहुंचे और विचाराधीन बंदियों के रिकॉर्ड के अलावा आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया। जेल की व्यवस्थाओं पर संतोषप्रद होने की टिप्पणी लिखी।

post a comment