सोजत | महानवमीके अवसर पर सैजल माता के मंदिर से निकाली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र सोजत
सोजत | महानवमीके अवसर पर सैजल माता के मंदिर से शुक्रवार अपरान्ह शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सजे ऊंट विभिन्न देवों के जीवन आधारित झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। संत हरिआेम गिरी महाराज, मुमुक्षुराम महाराज के सान्निध्य में निकली शोभायात्रा में गैरियों ने भी चंग ढोल की थाप पर गेर नृत्य की प्रस्तुति देते हुए राजस्थानी लोक संस्कृति को साकार कर दिया। शोभायात्रा सेजल माता मंदिर से रवाना होकर पुलिस थाना रोड, राजपोल गेट, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, चारभुजा मंदिर, किले की घाटी, नयापुरा होते पुन: मंदिर पर पहुंच कर विसर्जित हो गई। जुलूस में महिलाएं भी नृत्य करती हुई चल रही थी।