सोजत में चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तकरार, पुलिस ने की समझाइश
सोजत
शहरके गौरवा बेरा स्थित चबूतरे के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस पर बोलचाल बढ़ जाने पर दोनों आेर से तकरार बढ़ने लगी। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर सोजत सीआई सवाईसिंह सोढ़ा मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद मामला शांत करवाया। लेकिन दूसरे दिन सोमवार को एक पक्ष ने पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाल कर एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इसके बाद में आक्रोशित लोगों ने एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंप कर चबूतरा निर्माण में उनका प्रशासनिक सहयोग करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जवरीलाल, किशोरीलाल चांवरिया, संतोष रील, संजय जाजोट, घनश्याम वाल्मीकि, किशोर घारू, मदनलाल, आेमप्रकाश, लालाराम, जगदीश आदि उपस्थित थे।
विवादके बाद घटनास्थल पर लगाया पुलिस का पहरा
विवादकी शुरूआत रविवार सायं चबूतरा निर्माण को लेकर हुई थी। इस पर दोनों पक्षों में बात बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामले को शांत करवाया। विवाद नहीं बढ़े इसके लिए पुलिस ने चबूतरे का निर्माण कार्य फिलहाल रूकवा दिया। इसके बाद माहौल शांत हो गया। लेकिन वापस विवाद हो इसकी आशंका के चलते पुलिस ने वहां पर जाब्ता तैनात कर दिया।
समझाइशसे सुलझा लेंगे विवाद
^चबूतरानिर्माण को लेकर जल्दी ही दोनो पक्षों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा और आपसी सहमति से विवाद को निपटा दिया जाएगा। फिलहाल मौके पर शांति हैं और स्थिति नियंत्रण में है।