सोजत में मनाया संक्रांति कार्यक्रम, बच्चों ने दी प्रस्तुति

सोजत में मनाया संक्रांति कार्यक्रम, बच्चों ने दी प्रस्तुति

शहरके शांति वर्धमान जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को आराधना भवन में जैन साध्वी प्रफुल्ल प्रभा साध्वी वैराग्य पूर्णा मसा के सान्निध्य में संक्रांति पर्व का आयोजन किया गया। प्रारंभ में गुरु वल्लभ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर समारोह शुरू किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने धार्मिक पोशाकों के द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।

post a comment