गर्भवती महिलाओं की होगी निशुल्क जांच

गर्भवती महिलाओं की होगी निशुल्क जांच

पाली| प्रधानमंत्रीसुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा। इसमें 24 निजी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। सीएमएचओ डॉ. एसएस शेखावत ने बताया कि निशुल्क जांच के तहत बांगड़ अस्पताल और सोजत उपजिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें गर्भवती महिलाओं की जांच कर गंभीर महिलाओं को उच्च संस्थानों में रैफर किया जाएगा।

post a comment