एसडीएम से महाविद्यालय में सुविधाओं की मांग की

एसडीएम से महाविद्यालय में सुविधाओं की मांग की

सोजत| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल बैठ कर उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी को महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के बैनर तले दिए ज्ञापन में उन्‍होंने बताया कि सोजत का राजकीय महाविद्यालय पूरे उपखण्ड क्षेत्र का एक मात्र राजकीय कॉलेज हैं, लेकिन इसमें व्याख्याताओं के ज्यादातर पद खाली हैं, करीब 1700 विद्यार्थियों का यह महाविद्यालय जिले का दूसरा बड़ा कॉलेज हैं, लेकिन व्याख्याताओं के अभाव में नियमित कक्षाएं नहीं लगती। इसके अलावा महाविद्यालय के कक्षा-कक्षों की स्थिति भी दयनीय हैं, आधी कक्षाओं में फर्नीचर ही नहीं हैं। इस वजह से मजबूरीवश विद्यार्थियों को महंगे निजी कॉलेजों की आेर मुहं करना पड़ रहा हैं।

post a comment