सीरवी समाज का पाली में दिया जाने वाला धरना स्थगित
थानाक्षेत्र के रामपुरा ग्राम में पिछले दिनों सीरवी समाज के दंपती की हत्या का पुलिस द्वारा राजफाश नहीं करने के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर दिया जाने वाला धरना एसपी से हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया हैं। अखिल भारतीय सीरवी प्रांतीय महासभा के महासचिव भंवरलाल सैणचा ने बताया कि रामपुरा हत्याकांड को लेकर समाज में पहले जिला मुख्यालय पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन रखा था, लेकिन केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी की अगुवाई में एसपी दीपक भार्गव से मिले प्रतिनिधि मंडल में वार्ता के दौरान एसपी ने आश्वासन दिया कि रामपुरा में हुए हत्याकांड को लेकर पुलिस शुरू से ही गंभीर है। उनका प्रयास है कि एक बार फिर से नए तरीके से जांच शुरू की जाए, लेकिन धरना प्रदर्शन के कारण पुलिस को पहले इसमें जुटना होगा। काफी देर की चर्चा के बाद समाज ने धरना प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया है।