सोजत में गैस की टंकी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

सोजत| शहरके नवचौकिया इलाके में सोमवार दोपहर एक घर में गैस की टंकी में लीकेज के कारण आग लग गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम के दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार नवचौकिया इलाके में घांचियों की बड़ी हथाई के पास एक घर में लीकेज से गैस टंकी में आग लग गई। टंकी में आग लगते ही सारे घरवाले बाहर गए। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासियों की भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। वहीं सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा आग पर काबू पा लिया।