दिनभर उमस के बाद शाम को मानसून की दस्तक गिरी गांव में आकाशीय बिजली से युवक की मौत दिनभर उमस के बाद शाम को मानसून की दस्तक गिरी गांव में आकाशीय बिजली से युवक की मौत

दिनभर उमस के बाद शाम को मानसून की दस्तक गिरी गांव में आकाशीय बिजली से युवक की मौत दिनभर उमस के बाद शाम को मानसून की दस्तक गिरी गांव में आकाशीय बिजली से युवक की मौत

कई गांवों में बारिश, नालों में तेज गति से बहा पानी, रणकपुर बांध का गेज 48 फीट पर

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन पाली सहित मारवाड़ में तेज बारिश की संभावना

सोजत पाली सहित समूचे जिले में मंगलवार को मानसून की पहली बारिश हुई। शहर में सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। दोपहर तक शहरवासी उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। शाम होते-होते मानसून राहतभरी बारिश लेकर आया। शाम गहराने के साथ बारिश जोर पकड़ती गई और रात लगभग 9 बजे मूसलाधार में बदल गई। इसके बाद बारिश जम गई। कभी रिमझिम तो कभी तेज। आधी रात बाद शहर के ज्यादातर इलाकों की सड़कें पानी में डूब चुकी थी। मिल गेट चौकी के सामने तेज हवा बारिश से एक पेड़ गिर गया और रास्ता जाम हो गया। मंगलवार को पाली में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में प्री मानसून की अच्छी बारिश के बाद सूने पड़े खेतों में रौनक बढ़ने लगी है। देसूरी, बाली, जैतारण, सोजत में किसानों ने बुवाई के लिए खेतों की जुताई शुरू कर दी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक इस साल जल्दी मानसून आने की उम्मीद में किसानों ने प्री मानसून की बारिश में ही बुवाई करने का मानस बनाया है। हालांकि, किसानों को अभी एक ऐसी बारिश का इंतजार है, जिसमें नदी-नाले में बहाव हो और नाडी-तालाबों में पानी का एकत्रित हो सके।

निचले इलाकों में भरा पानी लोगों की नींद उड़ी

देररात तक शहर की ज्यादातर सड़कें पानी में डूब चुकी थीं। कॉलोनियों खाली पड़े भूखंडों में पानी भर चुका था। शहर के रामदेव राेड, नया गांव, आदर्श नगर, भीतरी कॉलोनियों में भारी मात्रा में पानी जमा हुआ।

गौरवपथ के लिए खोदी सड़क डूबी, हादसे का अंदेशा

सुमेरपुररोड पर निर्माणाधीन गौरव पथ के लिए दोनों तरफ खाई खोदकर उसमें गिट्‌टी डाली जा रही है। मंगलवार रात आई बारिश से इसमें पानी भर गया। कई वाहनचालकों को परेशानी हुई।

सुभाष नगर में रीको के नालों में जमा फैक्ट्रियों का पानी आया सड़कों पर।

पाली. मूसलाधार बारिश के दौरान शहर के मिलगेट चौकी के पास एक पेड़ धराशायी हो गया।

post a comment