सोजत | चल रही हे बैंको की मन मर्जी दो दिन से में बंद पड़े सारे ATM
सोजत | शनिवार ,रविवार व् ईद होने की वजह से बैंक तीन दिनों तक बंद रहेंगे लेकिन साथ ही सोजत में सारे ATM शनिवार से बंद पड़े हैं जिस से लोगो को किसी कार्य एवं ईद के त्यौहार के लिए अपने पेसे निकालने के लिए एक एटीएम से दुसरे ATM चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सोजत के लगभग सारे ATM बंद या तो खाली पड़े हे |
अक्सर बैंक की छुट्टी आने के बाद ATM को बंद कर दिया जाता हे या उन में पेसे नही डाले जाते जिस से लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं

सोजत में चंद्पौल गेट पर स्थित SBI, HDFC , ICICI बैंक के सारे ATM बंद पड़े हैं काका चौराहा पर स्थित PNB का भी एटीएम शनिवार से बंद पड़ा हैं लेकिन ये सब अनदेखा किया जाता हैं

अगर किसी व्यक्ति के अकाउंट में पेसे नही हो तो बैंक उस पर चार्ज लेता हैं लेकिन बैंक द्वरा हो रही लापरवाहियो व् एटीएम खाली होने पर किसी प्रकार का कोई चार्ज नही क्यों ?