सोजत में ग्राम सेवकों की हड़ताल जारी
अपनी11 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान ग्राम सेवक संघ उपशाखा सोजत द्वारा की जा रही हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। धरने को संबोधित करते हुए ग्राम सेवक संघ के अध्यक्ष चंदनसिंह जैतावत लिपिक संघ के रघुनाथ आसेरी ने कहा कि सरकार पंचायतीराज सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों की वाजिब मांगों की आेर कोई ध्यान नहीं दे रही। सरकार से हुई प्रदेश स्तरीय वार्ता भी अभी तक बेनतीजा रही है।
रायपुरमारवाड़. ग्रामसेवक संघ उप शाखा रायपुर की पेन डाउन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। राजस्थान ग्राम सेवक संघ की 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आह्वान के अंतर्गत उप शाखा रायपुर के सभी ग्राम सेवक 15 जून से पेन डाउन हड़ताल पर है। ग्राम सेवकों की हड़ताल एवं धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बाली| बालीमें शुक्रवार को राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद उपशाखा बाली के सदस्यों का 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद असहयोग आंदोलन जारी है।