सोजत | आज फिर झुमा मोसम हुई अच्छी बारिश

सोजत | आज फिर झुमा मोसम हुई अच्छी बारिश

आज सुबह हुई सोजत में अच्छी बारिश और साथ ही जिलेभर में आज व  गुरुवार से प्री-मानसून का दौर शुरू हो गया है। वहीं बीते सप्ताहभर से गर्मी से जूझ रहे नागरिकों को भी अलसुबह शुरू हुई बारिश ने राहत दिलाई। जिले में गुरुवार सवेरे स्थानीय मौसम तंत्र सक्रिय होते ही मेघ मेहरबान हुए। मौसम का मिजाज पलटते ही पारे में गिरावट आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी राज्यों में चक्रवाती तंत्र की सक्रियता बढऩे प्रदेश में दक्षिण से रही समुद्री हवा के कारण स्थानीय मौसम तंत्र सक्रिय हो रहे हैं। जिसके चलते जिले के कई इलाकों में अगले चौबीस घंटे में बारिश होने का अनुमान है। बीती रात से बादलों की आवाजाही शुरू हुई। जिले में सुबह आठ बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर चला। यह करीब दो घंटे तक चलते रहा। मौसम विशेषज्ञ गोरधनसिंह के अनुसार जिले में अगले चौबीस घंटे में बादलों की आवाजाही के साथ छितराई बारिश का दौर बने रहने की संभावना है। जिले में 28 से 30 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इस दौरान जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश होगी। सोजत में बारिश का क्रम गुरुवार को भी दूसरे दिन जारी रहा। गुरुवार को सुबह करीब 7:30 बजे बारिश शुरू हुई। यह 20 मिनट तक होती रही। वहीं सुमेरपुर में भी 30 मिनट तक बारिश हुई।

सोजतरोड| कस्बेसहित क्षेत्रभर में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश शुरू हुई। बारिश से कस्बे के मालियों का बास,सुभाष मार्ग,सोजत मार्ग सहित जगह-जगह पानी जमा हो गया। इन मार्गों पर बारिश थमने के बाद भी कई घंटों तक पानी की निकासी नहीं होने से आवागमन अवरूद्ध रहा।

देसूरीमें दूसरे दिन भी बारिश : देसूरी/घाणेराव|जिलेमें लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। लगातार दो दिनों से हो रही बरसात के बाद किसानों ने बुवाई की तैयारी शुरू करते हुए खेतों की ओर रूख कर लिया है। इससे पूर्व सुबह से ही काले बादल मंडराना शुरू हो गए थे।

निमाज|गांवसहितआसपास के क्षेत्र में गुरुवार को बारिश हुई। सुबह 6 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर 11 बजे तक चलता रहा।

उत्तरीराज्यों में चक्रवाती तंत्र की सक्रियता बढ़ने प्रदेश में दक्षिण से रही समुद्री हवा के कारण स्थानीय मौसम तंत्र सक्रिय हो रहे हैं। अगले चौबीस घंटे में बारिश होने का अनुमान है।

जिलेमें अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। शुक्रवार को 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी आर्द्रता 47 प्रतिशत के करीब रहेगी।

दिनभर जिले में बदलता रहा मौसम

सवेरे : सूरजके तेवर हल्के नजर आए। सवेरे 6 बजे से ही आसमान में बादल छाए रहे और 8.00 बजे तक अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। यह करीब दो घंटे तक होती रही। इसके बाद भी कभी तेज, तो कभी रिमझिम बारिश होती रही।

दोपहर: बारिशथमने के बाद फिर से सूरज के तेवर तेज हो गए, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने से सूरज का तेज रोज की बनिस्पत कम रही रहा, लेकिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।

शाम: सवेरेहुई बारिश के कारण शाम को मौसम फिर से खुशनुमा हो गया। तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया। ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं।

कई स्थ्रानों पर अंधड़ तेज बारिश से पेड़ गिर गए। पिपलिया-गुड़िया जाने वाला मार्ग भी बाधित रहा

{जिले में बारिश के बाद बिजली बंद हो गई, इस कारण से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा

post a comment