ग्रामसेवक, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल जारी, काम नहीं होने से ग्रामीण परेशान

ग्रामसेवक, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल जारी, काम नहीं होने से ग्रामीण परेशान

बुधवारको राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद उपशाखा बाली के सदस्यों का अपनी मांगों को लेकर कलमबंद असहयोग आंदोलन जारी रहा। कानूनगो जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सरगरा धरना स्थल पर पहुंचे और संबोधन दिया। धरना स्थल पर पंचायत प्रसार अधिकारी संघ जिला उपाध्यक्ष अशफाक अली सैयद बाली, ग्राम सेवक संघ अध्यक्ष भारतसिंह मेडतिया बाली, पंचायत राज मंत्रालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष जितेन्द्र गेहलोत, जयंतिलाल दिवाकर, मनोहर सिंह, भरत ओझा, नन्द किशोर, मोतीसिंह, जगतसिंह चौहान, जशोदा गेहलोत, मुनासी देवी मीणा, छगनी देवी, हसमुख टेलर, शिवरतन सहित समस्त पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम सेवक, कनिष्क लिपिक हड़ताल पर रहे। इधर, राज कानूनगो संघ, राज. पटवार संघ सहित राजस्थान तहसीलदार संघ बुधवार को भी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहे |

वकील मंडल देसूरी ने किया हड़ताल का समर्थन

देसूरी. राजस्थानराजस्व सेवा परिषद जयपुर के विभिन्न संगठनों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन का वकील मंडल देसूरी ने समर्थन किया है। वकील मंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर संघ नेताओं से बातचीत की। उन्होंने सरकार से भी सकारात्मक बातचीत की मांग की है। मंडल अध्यक्ष प्रवीण रावल ने बताया कि सरकार मांगें मानकर हड़ताल खुलवाए ताकि ग्रामीणों को काम नहीं होने से परेशानी नहीं हो।

ग्रामसेवकों ने धरना स्थल पर किया योगाभ्यास

सोजत. विभिन्नमांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे ग्राम सेवको ने बुधवार को पंचायत समिति में ही धरना स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते हुए अपना विरोध जताया। संघ के अध्यक्ष चन्दनसिंह जैतावत जगदीशसिंह राजपूत की अगुवाई मेंं विकास अधिकारी तनूराम राठौड़, पीईईआे रामेश्वर बागडी, रमेश कुमार, रामचन्द्र मालवीय, आेमप्रकाश बोराणा ग्राम सेवक संतसिंह राठौड़, मोहनलाल जाट, हरिनारायण पाराशर, खंगारसिंह आदि मौजूद थे।

सरकारीयोजनाओं का फायदा नहीं, शिविर में भी नहीं हो रहे काम

सरकारीयोजनाओं को भी ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व लोक अदालत पंडित दीन दयाल उपाध्याय पट्टा अभियान शिविर भी फ्लाप साबित हो रहे है। ग्रामीणों को पट्टे नहीं मिल रहे है।  हड़ताल से ग्रामीण परेशान है।

post a comment