सोजत में सदगुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर निकाली शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु
नगरके विभिन्न कबीर आश्रमों में गुरुवार को सदगुरु कबीर साहेब का 619वां प्राकट्य दिवस मनाया गया। इसके तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गई एवं आश्रमों में दिन में प्रवचन सत्संग का आयोजन भी किया गया।
सदगुरु आश्रम रामप्याऊ में महंत रामविलास साहेब, साध्वी सतु बाई, सूरदास साहेब, भंवरदास साहेब गौतमदास साहेब आदि कई संतों की उपस्थिति में गुरुवार सवेरे स्थानीय जैतारणिया दरवाजा के बाहर कृषि मंडी रोड से शोभायात्रा रवाना हुई। यह औद्योगिक क्षेत्र होते हुए रामप्याऊ आश्रम में पहुंच कर विसर्जित हुई। इस अवसर पर खींवराज सांखला, पुखराज सांखला, चंपालाल सांखला, मंगलचंद सोलंकी, सूजाराम परिहार, भीकाराम परिहार, श्रीराम कच्छवाह आदि मौजूद थे। इसी क्रम में स्थानीय नेहड़ा बेरा भगवानदास साहेब के आश्रम से छोगाराम महाराज सत्संग मंडली द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। कानदास महाराज आदि संतों की अगुवाई में आयोजित शोभायात्रा गाजों-बाजों के साथ महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। यह शोभायात्रा नारायणदास साहेब के आश्रम पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई।
शहरमें आज भी निकलेगी शोभायात्रा
कबीरसाहेब के 619 वें प्राकट्य दिवस को लेकर शुक्रवार सवेरे स्थानीय सत्यधाम कबीर आश्रम नदी किनारे सोजत के महंत जीवनदास साहेब आदि अन्य कई संत मंडली की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली जाएगी। आश्रम समिति के गणपतलाल परिहार नेमीचंद राठौड़ के अनुसार शोभायात्रा नेहरू पार्क से रवाना होकर राजपोल गेट, मुख्य बाजार, आडा बाजार होते नदी किनारे स्थित आश्रम पर पहुंच कर विसर्जित होगी। जहां दिन में प्रवचन रात्रि में सत्संग का आयोजन किया जाएगा।