सोजत रोड में बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत
सोजत रोड | गुरुवारको बाइक से नीचे गिर कर घायल हुई महिला की सोजत चिकित्सालय में उपचार के दोरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ममता प|ी मनोहरलाल सरगरा निवासी बाली बाइक पर पीछे बैठ कर जा रही थी। सवराड़ से रिसाणिया के बीच वो असंतुलित होकर नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल महिला को उपचार के लिए सोजत चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।