Day: August 1, 2018

सोजत | पुलिस ने समझाइश के बाद नदी से हटाए घुमंतु लोगों के ठिकाने

sojat

सोजत | पुलिस ने समझाइश के बाद नदी से हटाए घुमंतु लोगों के ठिकाने.


शहर में पिछले कई महिनों से नदी के बीच बैठे घुमंतु लोगों के कच्चे घरों को पुलिस ने समझाइश के बाद मंगलवार को हटवा दिए। यह लोग नदी के बीचोंबीच अपना डेरा डाले हुए थे व इन दिनों बारिश के मौसम में कभी भी नदी में पानी की आवक बढ़ने से इनकी जान जोखिम में होने की संभावना के बाद पुलिस व प्रशासन दोनों ही चिंताग्रस्त थे। शहरवासियों ने बताया कि इन डेरों के पास रात्रि के समय लूटपाट की घटना होने लगी थी। इससे लोगों में कड़ा रोष व्याप्त था।
देरी से हो सकता था बड़ा विवाद : शहरवासियों ने बताया कि लूटपाट की घटनाओं की जानकारी [...]

read more

सोजत अस्पताल में एक सप्ताह से खराब पड़ी 108 एंबुलेंस

sojat 108

सोजत | अस्पताल में एक सप्ताह से खराब पड़ी 108 एंबुलेंस


जिले के दूसरे बड़े अस्पताल में आपातकाल में कोई घटना, दुर्घटना व प्रसव की तत्काल सूचना पर पहुंचने वाली एम्बुलेंस 108 पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी है। इसका कारण है कि उसकी स्टेयरिंग फेल होने से वह खराब हो चुकी है। एम्बुलेंस के कार्मिकों ने इसका जिम्मा रखने वाले बीसीएमओ कार्यालय व कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकारी एजेंसी ने पिछले सात दिन से खराब पड़ी एम्बुलेंस 108 को शहर से दो किलोमीटर दूर फोरलेन हाईवे पर स्थित पेट्रोल पम्प पर खड़ी करवा दी व वैकल्पिक तौर पर बगड़ी की बेस एम्बुलेंस से काम चलवा रहे हैं। वहीं सोजत की [...]

read more