स्थापना दिवस पर एबीवीपी ने किया पौधरोपण
शहरमे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का 68 वां स्थापना प्रदेश सदस्य सूरज पंवार की मौजूदगी मे मनाया गया। संगठन के सदस्यों ने चिकित्सालय मे मरीजों को फल वितरित कर संगठन के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श कर दायित्व सौंपे गये।
सोजत| छात्रसंगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 68 वें स्थापना दिवस पर परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलनारायण आश्रम में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर उनकी सार संभाल करने की जिम्मेदारी ली।