सोजत में मनाई व्यास जयंती
सोजत | पाराशरब्राह्मण समाज के प्रमुख आराध्य संत वैद व्यास जी महाराज की पुण्य तिथि रविवार रात्रि स्थानीय चारभुजा मन्दिर में पूर्ण श्रद्घा एवं विश्वास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाराशर की अगुवाई में वैद व्यास जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना के साथ उन्हें पुष्पाहार अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा आयोजन के दौरान सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई समाज के बच्चों को वैदिक अनुष्ठान की शिक्षा-दीक्षा दिलाने के बारे में विचार विमर्श किया गया।