सोजत में बढ़ती चोरियों की घटना से रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सोजत | शहरके नृसिंगपुरा कच्ची बस्ती क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही चोरी की वारदातों से परेशान होकर लोगों ने बुधवार को एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में पहले भी कई बार चोरियां हुई है। यहां पर पुलिस की गश्त बराबर नहीं है। इसके अलावा रात्रि के समय होमगार्ड का जाब्ता भी नहीं रहता। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी इस बात के लिए पाबंद किया जाए कि वह रात्रि के समय शहर के नृसिंगपुरा क्षेत्र की नियमित रूप से गश्त करें।