सोजत बस स्टैंड से महिला के गले से सोने की कंठी चोरी
सोजत | शहर के बस स्टैंड पर चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए बस में चढ़ते समय एक महिला के गले से दो तौले सोने की कंठी पार कर ली। सीट पर बैठने के बाद जब महिला का ध्यान गले पर गया तो उसकी कंठी गायब थी। इस पर महिला घबरा गई व लोगों को अपनी आपबीती बताई। लोगों ने भी चोरों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिले। घटना गुरुवार की है। इसकी रिपोर्ट लेकर महिला थाने में भी गई, लेकिन मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया।
चोरों ने महिला दिवस पर भीड़ का उठाया फायदा : गुरूवार को महिला दिवस होने पर बसों में निशुल्क यात्रा के दौरान महिलाओं की भीड़ अधिक थी। इसी का चोरों ने फायदा उठाया।