सोजत के बाजार में मवेशियों ने मचाया उत्पात

सोजत | शहर के मुख्य बाजार में बुधवार सायं दो बेसहारा मवेशी आपस में भिड़ गए। दोनों की लड़ाई के दौरान मुख्य बाजार में 15 मिनट तक अफरा-तफरी का माहोल्ल रहा। लोग इनसे बचने के लिए दुकानों में घुस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपोल गेट के पास पुलिस थाना रोड पर दो बेसहारा मवेशी आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई लोग वहां से भाग गए तो कई दुकानों में चले गए। बाद में लोगों ने इनको लकड़ी की सहायता से दूर किया।