सोजत अस्पताल में भर्ती मरीजों के मोबाइल चोरी शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचे परिजन

सोजत अस्पताल में भर्ती मरीजों के मोबाइल चोरी शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचे परिजन

जिलेके दूसरे बड़े अस्पताल में एक बार फिर रविवार रात्रि चोरों ने अस्पताल में सेंध लगाते हुए भर्ती मरीजों उनके परिजनों के मोबाइल चुरा लिए। परिजनों ने दिनभर चोरों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद सभी परिजन एकत्रित होकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी के पास पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से अपनी आपबीती सुनाई। इस पर एसडीएम ने फोन पर पुलिस के अधिकारियों के साथ फोन पर वार्ता कर चोरों का पता लगाने तथा रात्रि के समय होमगार्ड के जवानों को तैनात करने के निर्देश प्रदान किए।

150बेड का अस्पताल लेकिन मरीजों की सुरक्षा के लिए कुछ भी व्यवस्था नहीं : परिजनोंने एसडीएम से ज्ञापन के जरिए गुहार लगाई कि सोजत का चिकित्सालय जिले का दूसरा बड़ा चिकित्सालय हैं, जहां पर 150 बेड मरीजों की क्षमता हैं। इतने बड़े अस्पताल में रात्रि के समय मरीजों उनके सामान की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं। यहां पर तो पुलिस अथवा अन्य किसी गार्ड की व्यवस्था हैं ही रात्रि के समय कोई गश्त रहती हैं। इसी का फायदा उठा कर चोर प्रवेश कर जाते हैं और रात्रि में मरीजों के गहरी नींद में होने का फायदा उठाते हुए उनके सामान की चोरी कर ले जाते हैं। रविवार रात्रि भी चोरों ने एकबार फिर लचर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों के मोबाइल चुरा लिए। इतना ही नहीं कुछ समय पहले भी अस्पताल से चोरों ने मोबाइल के साथ उनके सामान चुरा लिए थे, जिसका आजतक कोई पता नहीं चल पाया।

अस्पताल में पुलिस चौकी के लिए दर्जनों बार उठाई मांग, लेकिन आज तक बदहाल व्यवस्था कायम

अस्पतालमें रात्रि के समय शराबियों आेर असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन शराब पीकर मरीजों के साथ उलझने की कई बार शिकायते सामने चुकी हैं, इसके अलावा मरीजों की सुरक्षा के लिए थाने में होने वाली शांति समिति की बैठकों में लगातार अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित करने रात्रि के समय होमगार्ड के जवानों की तैनातगी के लिए कई बार मुद्दा उठाया जाता हैं, इसके अलावा यहां पर सीसी टीवी कैमरे लगाने को लेकर भी कई बार लोग कह चुके हैं। लेकिन तो यहां पर पुलिस की नियमित गश्त होती हैं आेर नहीं स्थाई रूप से रात्रि के समय सुरक्षा बलों को तैनात किया जाता हैं जिससे आए दिन यहां पर विवाद की स्थिति सामने आती हैं, फिर भी इस बात को लेकर पुलिस आेर प्रशासन रतिभर गंभीर नहीं हैं। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल रतनप्रकाश ईचरश, लक्ष्मण, जवरीलाल टांक, गोविंद नारायण, जुगराज, पेमाराम, चम्पालाल, हुक्माराम सहित कई नागरिक उपस्थित थे।

नियमित गश्त के लिए किया हैं निर्देशित

^ज्ञापनमें राजकीय चिकित्सालय में मरीजों के मोबाइल चोरी होने की बात सामने आने पर स्थानीय पुलिस को रात्रि के समय होमगार्ड के जवानों की तैनातगी लगाने के निर्देश दिए हैं। मैं भी इस मामले में पर पूरी नजर रखूंगा अस्पताल में मरीजों के साथ उनके सामान की सुरक्षा करना सर्वोपरी हैं। मुकेशचौधरी, उपखण्ड अधिकारी सोजत

^अस्पतालमें मरीजों के मोबाइल चोरी होने की कोई भी शिकायत अथवा रिपोर्ट मेरे पास नहीं आई हैं, अगर वहां पर ऐसा कुछ हो रहा हैं तो रात्रि के समय पुलिस जवानों की तैनातगी कर दी जायेगी और नियमित गश्त पर भी विशेष फोकस दिया जायेगा। श्रवणरामविश्नोई, उपनिरीक्षक, पुलिस थाना सोजत

post a comment