सोजत अस्पताल में चोरी हुए 8 मोबाइलों का नहीं लगा सुराग

सोजत अस्पताल में चोरी हुए 8 मोबाइलों का नहीं लगा सुराग

चारदिन पूर्व जिले के दूसरे बड़े सोजत अस्पताल में मरीजों उनके परिजनों के मोबाइल चोरी के बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। चार दिन पहले अस्पताल में रात्रि के समय चोरों ने मरीजों के आठ मोबाइल चुरा लिए थे, जिस पर उन्होंने दिनभर अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार सभी परिजन एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी के पास पहुंचे और अपने साथ हुए घटनाक्रम की आपबीती सुनाई।

इस पर एसडीएम ने एसएचआे सवाईसिंह सोढ़ा से फोन पर वार्ता की और तत्काल चोरों को पकड़ने के निर्देश प्रदान किए, लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की कि अस्पताल में रात्रि के समय होमगार्ड के जवानों की तैनातगी जरूरी है। इसके अलावा पुलिस की गश्त भी नियमित रूप से होनी चाहिए।

^अस्पतालमें मोबाइलों चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद रात्रि के समय पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। उम्मीद है चोर जल्दी ही पकड़ में जाएंगे। -सवाईसिंहसोढ़ा,थानाप्रभारी, सोजत

post a comment