शराब के नशे में हुई कहासुनी, युवक ने लाठी के वार से कर दी पिता की हत्या
सोजत | बासनी मूथा गांव की घटना, पिता द्वारा अत्यधिक शराब पीने की बात को लेकर अक्सर होता था दोनों में विवाद
सोजतथाना क्षेत्र के बासनी मूथा गांव में रविवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने लाठी से पिट कर अपने पिता भीमाराम बावरी (50) की हत्या कर दी। पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि मृतक भीमाराम अत्यधिक शराब का सेवन करता था, जिसको लेकर पिता-पुत्र में अक्सर झगड़ा होता था। रविवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो आवेश में आकर आरोपी ने पिता पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र महेंद्र बावरी (22) को गिरफ्तार कर लिया, जिससे घटनाक्रम को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बासनी मूथा गांव के भीमाराम बावरी के चार पुत्र हैं, जिनमें महेंद्र सबसे बड़ा पुत्र है। दो पुत्र बाहर मजदूरी करते हैं, जबकि सबसे छोटा पुत्र भी गांव में अपने माता-पिता भाई महेंद्र के साथ रहता है। भीमाराम अक्सर शराब पीकर घर आता है, जिसको लेकर उसके पुत्र महेंद्र से उसकी पूर्व में भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। रविवार रात इसी बात को लेकर दोनों पिता-पुत्र में कहासुनी हुई। इस दौरान आवेश में आकर आरोपी महेंद्र ने अपने पिता पर लाठी से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
सोशलमीडिया पर वीडियो वायरल, बावरी समाज ने जताया रोष : सोमवारसुबह बासनी मूथा गांव में मृतक के घर के बाहर जमा भीड़ तथा शव को वाहन में डालने के घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिए। इससे यह अफवाह फैली की रात को पिता-पुत्र में झगड़ा होने के बाद पुलिस एक बारगी घायल को अस्पताल लेकर गई और प्राथमिक उपचार करा फिर से घर पहुंचा दिया।
इलाके में यह भी अफवाह फैली की पुलिस द्वारा समय पर उपचार नहीं कराने से घायल की मौत हो गई। दोपहर बाद सोजत अस्पताल में मोर्चरी के बाहर जमा हुए बावरी समाज के लोगों ने भी पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए, लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर वे शांत हुए।
डॉक्टर्स ने रेफर किया, प|ी घायल को घर ले गई, सुबह तोड़ा दम
घटनाकी सूचना पाकर सोजत पुलिस मौके पर पहुंची और रात को ही घायलावस्था में सोजत के अस्पताल में भीमाराम को भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया, लेकिन उसकी प|ी घायल को घर लेकर चली गई। सुबह करीब 10 बजे घायल ने घर पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सोजत के कार्यवाहक एसएचओ अशोकसिंह चारण मौके पर पहुंचे और शव मोर्चरी में पहुंचाया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।