मुख्यमंत्री ने किया सोजत री विकास गाथा पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे ने सोमवार को विधानसभा में सोजत विधायक संजना आगरी द्वारा विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका सोजत री विकास गाथा का विमोचन किया। इस पुस्तिका में सोजत विधायक द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने पुस्तिका के प्रकाशन के लिए आगरी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए काम कर रही है। इस पुस्तिका के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी समाज के सभी वर्गों तक पहुंच सकेगी और वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे। सोजत री विकास गाथा पुस्तक में 3 साल तक किए गए कार्यों की जानकारी होने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया है।