महिलाओं ने तीज माता की कथा सुनकर निंबड़ी पूजी, रात 9.45 बजे चंद्र दर्शन कर खोला व्रत
सोजतजैतारणमारवाड़ जंक्शन
जिलेसहित शहरभर में गुरुवार को कजली तीज धूमधाम से मनाई गई। कजली तीज को लेकर जिले के सभी मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन किया गया। साथ ही पूरे दिन बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। पर्व को लेकर तीजणियों ने सूर्योदय से पहले धमोली की। धमोली करने के बाद पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा। वहीं महिलाओं ने शाम को सोलह शृंगार कर मंदिरों में नीमड़ी माता की पूजा की।