भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीनारायण दवे का सोजत में हुआ स्वागत
सोजत | पूर्वकाबिना मंत्री भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दवे के भाजपा किसान मोर्चा का प्रभारी बनाने के बाद उनके सोजत आगमन पर कार्यकर्ताआें द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पूर्व पालिकाध्यक्ष आनंद भाटी, पालिका उपाध्यक्ष जुगलकिशोर निकुम, एडवोकेट पंकज त्रिवेदी, पूर्व चेयरमैन वचनाराम भाटी, आईटी सेल के गौतम तंवर, पार्षद राजेश तंवर, युवा मोर्चा के प्रफुल्ल आेझा, महिला मोर्चा की गुणवंती मेहता अादि उपस्थित थे