फोटोग्राफर एसोसिएशन की हुई बैठक, दोनों गुटों ने एकजुट होने का लिया निर्णय

फोटोग्राफर एसोसिएशन की हुई बैठक, दोनों गुटों ने एकजुट होने का लिया निर्णय

जिलाफोटोग्राफी एसोसिएशन की बैठक पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में एसोसिएशन के चल रहे दोनों गुटों के सदस्यों का एकजुट करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में संयुक्त रूप से 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में फोटो फेयर, फोटो प्रतियोगिता और डिजिटल कैमरे से जुड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट्स को लेकर कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आपसी सहयोग से सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा आगामी 16 जुलाई को होने वाली बैठक में तय की जाएगी। इस बैठक में रायपुर, जैतारण, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रानी, बाली, सुमेरपुर फालना ब्लॉक के सभी फोटोग्राफर को आमंत्रित करने को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

post a comment