कानून एवं व्यवस्था संचालन में नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण : चौधरी
प्रशिक्षुआरपीएस सुभाष चौधरी ने कहा हैं कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए आम नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण होता हैं। नागरिकों के सहयोग से ही क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती हैं। चौधरी ने यह उद्गार बुधवार प्रात: स्थानीय पुलिस थाना परिसर में आयोजित सीएलजी सदस्यों की बैठक में प्रकट किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यदि कोई अंजान व्यक्ति दिखाई देता हैं तो उसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस अकेले कुछ नहीं कर पाती इसके लिए नागरिकों को आगे आकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
सोजत. सीएलजी बैठक में उपस्थित सदस्यों से वार्ता करते पुलिस अधिकारी।