एसडीएम चौधरी डीएसपी भोमाराम ने किया सोजत उप जेल का निरीक्षण
सोजत | शहरके उपकारागृह में गुरुवार को प्रशासन पुलिस के अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सहायक जेलर से जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने बंदियों से बातचीत कर परेशानियों के बारे में पूछा और कैदियों के तीन-चार बैग भी देखे। उन्होंने कैदियों से बातचीत भी की। गुरुवार दोपहर अचानक एसडीएम मुकेश चौधरी डीएसपी भोमाराम जेल में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कार्यवाहक जेलर तेजसिंह चंपावत के साथ जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने विजिट रजिस्टर में जेल की व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने की टिप्पणी डाली।