एडीजे राजपुरोहित ने किया सोजत जेल का निरीक्षण
यहांके अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति दलपतसिंह राजपुरोहित ने सोमवार को सोजत जेल का निरीक्षण कर बंदियों से समस्याएं पूछी। इस दौरान उन्होंने बंदियों को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली विधिक सहायता और उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को संकल्प दिलाया कि वे यहां से जाने के बाद कभी भी अपराध की दिशा में नहीं जाएंगे। इस दौरान उन्होंने जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी बंदियों से पूछताछ की।